चित्रगुप्त सभा ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार दिनेश चंद्र सर्राफ को किया सम्मानित

चित्रगुप्त सभा ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार दिनेश चंद्र सर्राफ को किया सम्मानित

मीरजापुर। चित्रगुप्त सभा मीरजापुर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार तथा डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

दिनेश चंद्र सर्राफ को न्यायिक, राजनीतिक, पत्रकारिता, शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें