
मीरजापुर में 24 कनिष्ठ सहायकों को मिली तैनाती, 10 अभ्यर्थी जिले के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के 1146 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
मीरजापुर, 11 नवंबर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत राजस्व विभाग में चयनित 1146 कनिष्ठ सहायकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 24 कनिष्ठ सहायकों की तैनाती जनपद मीरजापुर में की गई है। खास बात यह है कि इन 24 नवनियुक्त कर्मचारियों में 10 अभ्यर्थी मीरजापुर जनपद के ही रहने वाले हैं।
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मीरजापुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
जनपद में 24 नए कनिष्ठ सहायकों की तैनाती से राजस्व विभाग के कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।













