तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग कचहरी जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों के विरोध और नोकझोंक का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें