बजाज स्कूल में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस*

*बजाज स्कूल में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस*

मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न मनोरंजक, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें शिक्षकों ने बच्चों को समर्पित मधुर गीत प्रस्तुत किए। इसके पश्चात बाल दिवस के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन दिया गया।

इस अवसर पर कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए लीफ एक्टिविटी, कक्षा 4 से 7 तक के लिए मनोरंजक दौड़ प्रतियोगिताएँ, कक्षा 8 के लिए 3D कोलाज गतिविधि तथा कक्षा 9 एवं 11 के लिए अंतरसदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सभी गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें