मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन का डीएम पवन कुमार गंगवार ने किया स्थलीय निरीक्षण

मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन का डीएम पवन कुमार गंगवार ने किया स्थलीय निरीक्षण, कई बूथों पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं

मीरजापुर। मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के उपरांत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी के बूथ संख्या 421, 422 एवं 423 तथा प्राथमिक विद्यालय जसोवर के बूथ संख्या 424, 425 एवं 426 का निरीक्षण किया।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जे.एस. जुबली इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 388, 390, 391 एवं 393 का भी भ्रमण कर मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदाता सूची के प्रकाशन एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें