मिर्जापुर में सवारियों से भरे ऑटो पर पलटी राखड़ लदी हाईवा, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

### बड़ी खबर | मिर्जापुर

ब्रेकिंग न्यूज

नारायनपुर बाजार में भीषण हादसा: सवारियों से भरे ऑटो पर पलटी राखड़ लदी हाईवा, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायनपुर बाजार के पास शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। अहरौरा से वाराणसी की ओर जा रहा एक ऑटो नारायनपुर बाजार के पास सवारियां उतार रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही राखड़ लदी अनियंत्रित हाईवा ट्रक ऑटो के ऊपर पलट गई।

हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवा के पलटते ही ऑटो का सीएनजी टैंक भी फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हाईवा को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें