12 घंटे के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 गिरफ्तार

12 घंटे के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 गिरफ्तार

वारंटी और वांछित अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, जिले के नौ थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभियान

मीरजापुर, 29 नवंबर। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए मीरजापुर पुलिस ने 12 घंटे का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में वारंटी, वांछित और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के साथ अन्य मामलों में भी कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 23 लोगों में 16 वारंटी, तीन वांछित और चार अन्य अभियुक्त शामिल हैं।

थानावार कार्रवाई में कछवां पुलिस ने सर्वाधिक सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कोतवाली देहात से तीन, विंध्याचल से दो, जिगना से दो, पड़री और मड़िहान से एक-एक वारंटी गिरफ्तार किए गए।

वहीं कोतवाली कटरा, जिगना और अदलहाट थाना क्षेत्र से एक-एक वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई। विंध्याचल से दो, कोतवाली कटरा और चील्ह से एक-एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान को अपराधियों और न्यायालय से संबंधित मामलों में वांछित आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें