
हर बूथ पर यूथ, वोट बढ़ेगा तो संविधान बचेगा: रिजवान अहमद के नेतृत्व में सपा का मतदाता जागरूकता अभियान
शिवाला महंत वार्ड में घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची का किया सत्यापन, नए नाम जुड़वाने और गलतियां सुधारने पर जोर
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अनीस राजा के आदेश पर मीरजापुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के नाम बढ़वाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 29 नवंबर को यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव रिजवान अहमद के नेतृत्व में नगर के वार्ड नंबर-9 शिवाला महंत में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची का सत्यापन करते हुए लोगों के नामों की जांच की। साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने वाले पात्र लोगों के नाम जुड़वाने तथा सूची में दर्ज नामों और अन्य विवरणों में त्रुटियों को ठीक कराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता मुन्ना सिंह, नगर विधानसभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, जाहिद अख्तर एवं पूर्व सभासद मौजूद रहे। अभियान में फिरफैश अहमद, गगन मौर्य, सैफ खान, सेराज भाई और सुधीर प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।















