समाचारआयुक्त विंध्याचल के द्वारा सम्मानित -ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह

आयुक्त विंध्याचल के द्वारा सम्मानित -ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह

मिर्जापुर छानबे विकासखंड के भैदपुर गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित होने पर क्षेत्रवासियों के साथ-साथ भैदपुर के ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह को मंडल आयुक्त विंध्याचल के द्वारा सम्मानित किया गया है | भैदपुर का गांव पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त गांव घोषित किए जाने पर ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह ने बताया की ग्राम वासियों के जागरूकता का परिणाम है कि आज हमारा ग्राम सभा क्षेत्र पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त हो गया है |अखिलेश सिंह के द्वारा अपने ग्राम सभा में खुली बैठक आहूत करके अपने क्षेत्र वासियों को प्रधानी |के दौरान कराए गए संपूर्ण कार्यों का विवरण व एक एक पैसे का हिसाब खुले बैठक में देना यह बिल्कुल ईमानदारी पारदर्शिता की पराकाष्ठा जैसे व्यक्त करने के समान छेत्रीय जनता मान रही है| कुछ ही ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान के द्वारा इस तरीके से खुली बैठक आहूत करके समुचित सरकारी पैसे का हिसाब खर्च का ब्यौरा व आने वाले कार्यक्रमों के बारे में क्षेत्रवासियों को अवगत कराने की बात सुनने को मिलती है|खुली बैठक बुलाकर क्षेत्रवासियों को अपने कार्यकाल में कराये गए समस्त कार्यों का विवरण हिसाब किताब, देना भी इमानदारी की पराकाष्ठा व ग्राम प्रधान की हैसियत से सच्चे प्रधान होने का एक सबूत पेश करने का नायाब तरीका है| इस तरीके से भैदपुर ग्राम प्रधान के द्वारा डंके की चोट पर समस्त हिसाब को समस्त आय-व्यय घन के विवरण को समुचित ग्राम क्षेत्र के सामने रखने पर क्षेत्रवासियों से, कार्य के प्रति निष्पक्षता पारदर्शिता और विकास के कार्य को कराने का संकल्प की नीति पर मुहर लगाते हुए विंध्याचल मंडल आयुक्त रंजन कुमार के द्वारा ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह को सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र वासी अपने आपको गदगद महसूस करते दिख रहे हैं|

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं