जनपद न्यायाधीश के द्वारा मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा प्राप्त
कैलेण्डर के आधार पर जनपद में पांच स्थानीय अवकाश घोषित
मीरजापुर 16 जनवरी 2023- जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल के द्वारा अपने एक ओदश के तहत बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2023 में होने वाले अवकाश / स्थानीय अवकाश से सम्बन्धित माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त कैलेण्डर-2023 के नोट (3) के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में कुल 05 स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने हैं। अतः उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त कैलेण्डर-2023 के नोट (3) के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में कुल 05 स्थानीय अवकाश निम्नानुसार घोषित किये जाते हैं। दिनांकः 30.01.2023 (सोमवार) को कंतित शरीफ उर्स, दिनांक 09.03.2023 (गुरूवार) को होली के पश्चात, दिनांकः 10.03.2023 (शुक्रवार) को होली एवं, दिनांक 31.08.2023 (गुरूवार) को रक्षाबन्धन तथा दिनांक 23.10.2023 (सोमवार) को महानवमी घोषित किया गया हैं।
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त कैलेण्डर के नोट – (7) के निर्देशानुसार द्वितीय शनिवार एवं रविवार को पड़ने वाले अवकाशों के स्थान पर निम्नानुसार अवकाश घोषित किया जाता है। दिनांक 12.11.2023 (रविवार) को दीवाली अवकाश के स्थान पर दिनांक 14.11.2023 (मंगलवार) को भैयादूज को अवकाश उपरोक्त तिथियों पर मुख्यालय स्थित समस्त न्यायालय एवं कार्यालय, वाह्य स्थित न्यायालय सिविल जज (जू0डि0), चुनार, मीरजापुर एवं ग्राम न्यायालय, मंडिहान, मीरजापुर के न्यायालय व कार्यालय बन्द रहेंगे। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त कैलेण्डर के नोट -(10) के निर्देशानुसार कैलेण्डर वर्ष 2023 में न्यायिक कार्य हेतु किसी एक चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया जाना है। अतः माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त कैलेण्डर-2023 के नोट -(10) के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में माह मार्च 2023 के चतुर्थ शनिवार दिनांक 25.03.2023 को न्यायिक कार्य करने हेतु मुख्यालय स्थित समस्त न्यायालय एवं कार्यालय वाह्य स्थित न्यायालय सिविल जज ( जू0डि0). चुनार, मीरजापुर एवं ग्राम न्यायालय, मडिहान, मीरजापुर के न्यायालय व कार्यालय खुले रहेंगे।