7वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में बजाज स्कूल के छात्र राम प्रसाद ने जीता कांस्य पदक

7वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में बजाज स्कूल के छात्र राम प्रसाद ने जीता कांस्य पदक

मिर्जापुर। बजाज स्कूल के विद्यार्थियों ने 7वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। CISCE की ओर से तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 13 राज्यों से 468 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में बजाज स्कूल के कक्षा 8-B के छात्र राम प्रसाद ने अंडर-14 वर्ग तथा कक्षा 12-C के छात्र ओम सिंह ने अंडर-19 वर्ग में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

अंडर-14 वर्ग में राम प्रसाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय परिवार ने राम प्रसाद को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें