समाचारगंगा नदी में दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात का शव बहते हुए...

गंगा नदी में दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात का शव बहते हुए आने की सूचना


आज दिनांक 21.09.2021 को थाना पड़री क्षेत्र अंतर्गत धर्मदेवा गांव के पास गंगा नदी में दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात का शव बहते हुए आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पड़री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। शव 3 से 4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। थाना पड़री पुलिस द्वारा दोनो शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। हुलिया/पहनावा मृतक क्रमशः 1-गंधुम रंग, आंख, नाक, कान औसत लंबाई करीब सवा 5 फीट, उम्र करीब 45 वर्ष, पहनावा नीले रंग का पेंट, सफेद चेकदार शर्ट पहने हैं। दूसरे शव गंधुम रंग, दोहरी बदन आँख नाक कान औसत उम्र करीब 35 वर्ष पहनावा नीले रंग का लोवर, चेकदार लाल व नीला शर्ट, दाहिने हाथ में रक्षा तथा काले रंग का जूता है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं