समाचारचयनित पराविधिक स्वंय सेवको का पांच दिवसीय विधिक प्रशिक्षण

चयनित पराविधिक स्वंय सेवको का पांच दिवसीय विधिक प्रशिक्षण



मीरजापुर 17 जनवरी 2023 विधिक सेवा गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशानिर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय मीरजापुर तथा तहसील विधिक सेवा समिति सदर चुनार, मड़िहान व लालगंज में गरीब, असहाय वृद्धो मंदबुद्धि एवं महिलओं को विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविरों के कार्य सम्पादन हेतु नामित पैरालीगल वालेंटियर्स को पांच दिवसीय विधिक प्रशिक्षण का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, अपर जिला जज / त्वरित न्यायालय प्रथम एवं अपर जिला जज एफ.टी.सी. / सचिव लाल बाबू यादव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर में चयनित कुल 46 पराविधिक सेवकों को विभिन्न विधिक विषयों पर पांच दिवसीय विधिक प्रशिक्षण न्यायिक अधिकारीगण द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्यालय से 11, तहसील सदर से 16, तहसील चुनार से 5. तहसील मड़िहान से 8 और तहसील लालगंज से 6 पैरालीगल वालेंटियर्स विधिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये उपस्थित हुए। विधिक प्रशिक्षण में प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय दिवाकर प्रसाद चर्तुवेदी, विशेष न्यायाधीश एस.सी.एस.टी. बलजोर सिंह, अपर जिला जज, एफ.टी.सी.प्रथम वायु नन्दन मिश्र, अपर जिला जज, एफ.टी.सी./ सचिव लाल बाबू यादव, अपर सिविल जज (सी. डि.) प्रज्ञा सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजूम शैफी, सिविल जज (जू. डि.) / एफ.टी. सी / महिला उत्पीड़न प्रिया सिंह, नायब तहसीलदार सदर लाल चन्द, लेखपाल ओम प्रकाश उपाध्याय, पैनल लॉयर सुरेश कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ सहायक दीपक श्रीवास्तव द्वारा चयनित पैरालीगल वालेंटियर्स को विधिक प्रशिक्षण दिया गया और प्रशिक्षण का समापन अपर जिला जज, एफ.टी.सी.प्रथम वायु नन्दन मिश्र, अपर जिला जज, एफ.टी.सी. /सचिव लाल बाबू यादव द्वारा किया गया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं