थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

34

वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310,

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। दिनांक 25.09.2020 को थाना मड़िहान क्षेत्र निवासी वादिनी द्वारा थाना मड़िहान पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 11.09.2020 को उसकी नतिनी उम्र-17 वर्ष को खेत में जाते समय एक युवक द्वारा जबरजस्ती पकड़ कर दुष्कर्म किया गया, इस संबंधं में थाना मड़िहान पर अभियोग पंजीकृत किया गया था,उक्त अभियोग की विवेचना व वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी में त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त सोनू निवासी थाना मड़िहान मीरजापुर को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना मड़िहान मयहमराह हे0का0 अनिल कुमार वर्मा, का0 हिमाशु मिश्रा, का0 विनय यादव द्वारा ग्राम देवपुरा पहड़ी के पास से दिनांक 27.09.2020 को समय लगभग 11.15 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।