पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर गांव में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 30 मई की शाम करीब 7:30 बजे विदापुर गांव निवासी उमाशंकर पुत्र खरपतू और संदीप पुत्र बुद्धू के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना में रमाशंकर के भाई प्रेम शंकर (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों की तहरीर पर कछवां पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घायल प्रेम शंकर का वाराणसी स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां 31 मई को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मृत्यु के बाद प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें