समाचारदो पक्षों में विवाद के बाद चले ईट पत्थर दो महिला घायल,...

दो पक्षों में विवाद के बाद चले ईट पत्थर दो महिला घायल, मिर्जापुर

*दो पक्षों में विवाद के बाद चले ईंट पत्थर, महिला समेत दो घायल*

मिर्जापुर।चुनार के चेचरी मोड़ पर रविवार को दो पक्षों में विवाद के ईंट पत्थर चलने से हड़कंप मच गया।इसमें एक पक्ष से महिला समेत दो लोग घायल हो गए।घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है।बताया जाता है कि चेचरी मोड़ स्थित दो मेडिकल स्टोर है।दोनों में काफी पहले से ग्राहकों को लेकर ठनी ठना रहती थी।रविवार की देर शाम दोनों दुकानदारों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया।देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगा।जिसमें एक पक्ष से विनोद जायसवाल 35 वर्ष व उसकी मां इंद्रावती देवी पत्थर बाजी में घायल हो गए।दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं