समाचारननद ने किरोशिन पिया तो जेठानी के ताना पर देवरानी ने कीटनाशक-MIRZAPUR

ननद ने किरोशिन पिया तो जेठानी के ताना पर देवरानी ने कीटनाशक-MIRZAPUR

मड़िहान
*भाभी से विवाद में ननद ने किरोशिन पिया तो जेठानी के ताना पर देवरानी ने कीटनाशक*
ननद भाभी के विवाद में ननद ने किरोशिन तेल पिया तो देवरानी जेठानी के झगड़े में देवरानी ने कीटनाशक दवा पी ली।
मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में राकेश की पुत्री कंचन20वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर मायके में आयी थी।बुधवार की रात किसी बात को लेकर भाभी से झगड़ा हो गया।परिजनों ने दोनों को समझाबुझा कर शांत करा दिया।किन्तु ननद को भाभी की बात नागवार लग गयी।सोते समय किरोशिन तेल निगल ली।थोड़ी ही देर में उलटी करने लगी।आनन् फानन में सीएचसी मड़िहान में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
देवपुरा गांव में शादी के दो वर्ष बाद भी बच्चा न होने का जेठानी ने देवरानी को ताना दे दी।इसी बात को लेकर घर में रखी कीटनाशक दवा देवरानी ने निगल लिया।गुरुवार की दोपहर में कीटनाशक दवा पीने से ज्योति 22वर्ष बेहोश हो गयी। सीएचसी मड़िहान में इलाज चल रहा है।डॉक्टर कौशल कुमार ने बताया की दोनों खतरे से बाहर हैं।
——————————————————————————————————
: मड़िहान
*सीसीटीवी फुटेज से धराये दो चोर,पुलिस को सौंपा*
मड़िहान क़स्बा स्थित एक बैंक में पेंशन निकालने आयी रिटायर शिक्षिका के पर्श से दश हजार रूपया गायब हो गया। जानकारी होते ही शिक्षिका बैंक के अंदर हल्ला मचाने लगी।एक बार लोग अवाक् रह गए।महिला को शांत कराटे हुए प्रबंधक राजीव रंजन ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो दो लोग संदिग्ध दिखाई पड़े।खोजबीन करने पर एक युवक बैंक से भागने लगा। बैंक कर्मचारियों के सहयोग से दौड़ाकर भाग रहे चोर को पकड़ लिया। पकड़ते ही भीड़ ने पहले दोनों की धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
दोनों सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के वर्दियां गांव निवासी बताये जा रहे हैं

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं