समाचारपुलिसिया कार्यवाही के बाद विक्रम सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया-MIRZAPUR

पुलिसिया कार्यवाही के बाद विक्रम सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया-MIRZAPUR

अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा की बैठक 12 मई 2019 दिन रविवार को सिविल लाइन स्थित एक निजी आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में मिर्जापुर रमई पट्टी सिविल लाइन निवासी ठाकुर विक्रम सिंह सिकरवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया |बैठक में ठाकुर प्रीत कुमार सिंह प्रदेश महामंत्री ठाकुर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर दिवाकर सिंह ठाकुर श्याम सिंह ठाकुर रघुवर सिंह ठाकुर जय सिंह ,राकेश सिंह, राजेंद्र सिंह ,विकास सिंह ,भीम सिंह ,,सूरत सिंह अखिलेश सिंह ,के अलावा संजय सिंह ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर विक्रम सिंह सिकरवार को बधाई दिया |प्रिंस सिंह ने कहा की विक्रम सिंह सिकरवार को अध्यक्ष बनाये जाने से स्वजातीय बंधुओ में हर्ष देखा जा रहा है | इस घोषणा के बाद विक्रम सिंह ने कहा कि समाज को संगठित और समाज के चौमुखी विकास के लिए सदैव समय देते रहेंगे और पूरी ऊर्जा के साथ सामाजिक चेतना व समाज एकजुटता के लिए भी काम करते रहेंगे।विदित हो की विक्रम सिंह प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के खिलाफ अपशब्द लिखने पर पुलिसिया कार्यवाही के बाद पिछले हफ्ते चर्चा में रहे |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं