समाचार*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठीः-

*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठीः-



दिनांक 14.09.2022 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में महिला सम्बन्धी अपराध, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित अपराध तथा अन्य गम्भीर अपराधों की सर्किल वार समीक्षा की गयी तथा इससे सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर यथाशीघ्र निस्तारण एव इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशत किया गया। प्रचलित विभागीय/ आयोग से सम्बन्धित जाँच व अन्य जाँचों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समय-समय पर जनपद में पुलिस कार्यवाही से सम्बन्धित चलाये जाने वाले अभियानों को सफल बनाने , अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही कराने के लिए सुदृढ पर्यवेक्षण हेतु सभी को निर्देशित किया गया। आगामी त्योहारों तथा शारदीय नवरात्रि मेला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्र भ्रमण कर प्रभावी पुलिस व्यवस्थापन करने, जनपद में अपराध पर नियन्त्रण तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं