समाचारभारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने आईएएस दिव्या मित्तल के ट्रांसफर को...

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने आईएएस दिव्या मित्तल के ट्रांसफर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

आज दिनांक 06/09/2023 दिन बुधवार को भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी के नेतृत्व में एक दल प्रदेश के पदाधिकारी सिद्धनाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह प्रदेश महासचिव ,सुखनंदन दुबे जिला
उपाध्यक्ष , मंडल कार्यकारिणी सदस्य परशुराम मौर्य, स्वामी दयाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष, पूर्वांचल सदस्य राम सिंगार सिंह, कमलेश मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष सदर के साथ जनपद की निवर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का जिलाधिकारी आवास पर पहुंच कर पुष्प गुच्छ, गुडलक पौधा व चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया, श्रीमती दिव्या मित्तल जी मिर्जापुर के जिलाधिकारी का पद संभालने के बाद ताबड़तोड़ जनपद की समस्याओं को संज्ञान लिया प्रमुख रूप से किसानो की समस्याओं को संज्ञान में लेकर लगातार काम करती रहीं चाहे
वह सिंचाई की समस्या हो जिस पर उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर किसानों को तत्काल बांधों से व पंप कैनाल का सर्वे कर, किसानों के खेत मे पानी पहुंचाने का काम


किया व अहरौरा के टोल के संदर्भ में भी जनपद के यूपी 63 नम्बर की गाड़ियों को फ्री जाने का निर्देश जारी किया था इस
तरह उनका जनपद में कम समय के लिए रहना और तत्काल स्थानांतरण का आदेश जनपद वासियों के लिए बड़ा दुर्भाग्य का विषय है ऐसे अधिकारी को जनपद वासी हमेशा याद रखेंगे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं