समाचारमण्डलायुक्त ने चुनार व डी0एम0 ने तहसील सदर में सुनी समस्यायें

मण्डलायुक्त ने चुनार व डी0एम0 ने तहसील सदर में सुनी समस्यायें

VIRENDRA GUPTA – मीरजापुर, 18 फरवरी 2020 जनपद के चारो तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल प्रीति शुक्ला व आई0जी0 पीयूश श्रीवास्तव ने आज चुनार एवं जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये फरियादियों के समस्याओं को सुना तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को समयसीमा के अन्दर निस्तारित करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान चुनार तहसील में कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से दो का निस्तारण किया गया तथा तहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष 100 प्रार्थना पत्र आये जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण कर शेष सम्बंधित अधिकारियों को समयसीमा के अन्दर निस्तारित कर आख्या सम्बंधित तहसील में भेजने का निर्दश दिया गया। तहसील चुनार आयुक्त के द्वारा ए0डी0ओ0 कोआपरेटिव तथा उस0ओ0 थाना जमालपुर के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण की मांग की गयी। जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों ेस कहा कि तहसील अन्तर्गत राजस्व से सम्बंधित पैमाईश के प्रार्थना पत्र अधिक आ रहे हैं सभी राजस्व कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में एक बार स्वयं भ्रमण कर पैमाइश को जा भी मामले हों उसका निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कोशिश करें वे स्व्यं मौके पर जाये ताकि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके। कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों को शासन स्तर से भी निगरानी की जाती है अतः निस्तारण गुण्वत्तापूर्ण हो और उसे समय से पोर्टल पर दर्ज कर दिया जाये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा0 धर्म वीर सिंह ने पुलिस से सम्ब्ांधित समस्याओं से रूबरू हुये तथा सम्बंधित थानाध्यक्ष को निस्तारा कर आख्या देने का निर्देश दिया इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ओ0पी0 तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र, तहीलदार ओम प्रकाश पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी0के0 सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं