समाचारमारीसस के प्रधानमंत्री की माता जी ने किया मां विन्ध्यवासिनी देवी का...

मारीसस के प्रधानमंत्री की माता जी ने किया मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन

मीरजापुर, 20 अप्रैल 2022- मारीसस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अनुरूद्ध जगन्नाथ की धर्मपत्नी एवं वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जगन्नाथ की माता (माँ) श्रीमती सरोजनी जगन्नाथ ने आज विन्ध्याचल पहुॅचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र द्वारा म़त्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कराया गया। इसके पूर्व सरोजनी जगन्नाथ के आज जन्मदिन की जानकारी होने पर मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह के द्वारा जन्मदिन दिन का केक काटकर शुभकामना एवं बधाई दी।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं