
एन0आर0एल0एम0 समूह की महिलाओ के द्वारा 4346382 रू0 विद्युत
बिल का किया गया कलेक्शन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 समूह की महिलाओ/विद्युत सखी को कलेक्ट्रेट में
जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
मीरजापुर 10 जून 2022- राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन योजनान्तर्गत समूह की महिलाओ को विद्युत बिलो को घर-घर भेजने व बिलो के कलेक्शन के लिये 199 विद्युत सखी के रूप में बनाया गया है जिसमें से 122 विद्युत सखियो के द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया हैं। 122 विद्युत सखियो के द्वारा अब तक कुल रू0 4346382 विद्युत बिलो का कलेक्शन किया गया जिसमें से रू0 92971 इन महिलाओ के कमीशन के रूप में आमदनी प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 विद्युत सखियो को आज जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकार सम्मानित किया। उन्होने कहा कि जनपद के अधिक से अधिक समूह की महिलाओ को इस कार्य से जोड़ा जायेगा। जिससे बिलो को घर-घर पहुॅचाने व कलक्शन में आसानी होगी वही विद्युत सखियो की भी रोजगार मुहैया हो सकेगा। उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 नफीस ने बताया कि विद्युत सखियो के द्वारा 02 हजार तक की वसूली पर 20 रूपया प्रति बिल की दर से तथा 02 हजार से अधिक के कलेक्शन पर कुल धनराशि का एक प्रतिशत आमदनी/कमीशन विद्युत सखियो को मिलता है। उन्होने कहा कि और समूह की महिलाओ को इस कार्य से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।