उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मिर्जापुर ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की मूल्यांकन बहिष्कार के कार्य में तेजी से कार्रवाई की है |जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर संपर्क करते हुए केंद्रों पर बैनर के साथ दरी बिछाकर मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया सभी शिक्षक साथियों से सहयोग भी मांगा जा रहा है |बहिष्कार की प्रमुख मांगो का पोस्टर सभी मूल्यांकन केंद्रों पर चस्पा किया गया | आज दिनांक 9 मार्च 2019 को चारों मूल्यांकन केंद्रों के संयोजको ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया | जिला मंत्री विनय सिंह अध्यक्ष प्रवीण सिंह रविंद्र नाथ ,सागर सोनकर, पंकज श्रीवास्तव ,कृष्ण गोपाल, आदि ने चारों केंद्रों का चक्रमण किया और शिक्षक साथियों का उत्साहवर्धन किया | आज के बहिष्कार में विनय कुमार सिंह ,विजय दुबे , पंकज कुमार, राम सजीवन ,दीपक सिंह, लाल बिहारी ,सियाराम, अनिल कुमार ,रघुराज सिंह ,मनोज सिंह ,गिरिजेश ,सुधीर ,राजेश कुमार ,बलवंत चौधरी, मुरारी मिश्रा ,अमरनाथ ,विनोद मिश्रा, ओम प्रकाश ,महेंद्र ,सुशील सिंह ,नरेंद्र श्रीवास्तव, कपूर चंद केसरवानी, पवन सिंह ,अभिषेक ,अरुण कुमार ,बृजेश ,मनोज तिवारी ,सर्वेश सोनकर, बृजभूषण सिंह ,नंद लाल आदि की सक्रिय भूमिका बताई गई।
शिक्षकों ने मूल्यांकन बहिष्कार और तेज किया-MIRZAPUR
आज ही डाउनलोड करें
विशेष समाचार सामग्री के लिए
Downloads
10,000+
Ratings
4.4 / 5