समाचारसम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणो का तत्काल कराया जाय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणो का तत्काल कराया जाय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण -जिलाधिकारी


निस्तारणोपरान्त फरियादियो को फोन कर फीडबैक ले अधिकारी

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के चारो तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण
समाधान दिवस में सुनी जन समस्याए

जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 284 प्रार्थना पत्रो में 08 का मौके पर किया गया निस्तारण

मीरजापुर 17 सितंबर 2022- उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश में जनपद के चारो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग तहसीलो में वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा जन समस्याओ को सुनते हुये उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियो को दिया गया।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस द्वारा तहसील लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक जन समस्याओ सुना गया। जिलाधिकारी के समक्ष तहसील लालगंज कुल 284 फरियादियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया जिसमें से 08 लोगो को मौके पर ही न्याय दिलाते हुये शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिये गये।
उपस्थित अधिकारियो को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवसो में प्राप्त प्रार्थना पत्रो का निस्तारण सक्षम अधिकारी स्वयं मानिटरिंग करते हुये गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करते हुये समय सीमा के अन्दर सम्बन्धित तहसील में आख्या प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि निस्तारित प्रार्थना पत्रो में से आकस्मिक तौर पर फरियादियो के मोबाइल पर वार्ता करते हुये फीडबैक भी लिया जाय यदि फरियादी संतुष्ट न हो तो एक सप्ताह के अन्दर पुनः मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल, आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को गम्भीरता से लेते हुये गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाय। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से भी वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा निस्तारित प्रार्थना पत्रो का फीडबैक लिया जा रहा है यदि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण नही पाया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में निस्तारण रजिस्टर का निरीक्षण कर निस्तारण की गुणवत्ता को भी देखा गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज विजय नारायण सिंह, तहसीलदार लालगंज, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अनय मिश्रा, जिला समाज कल्याण गिरीश चन्द्र, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह, अधिशाषी अभियन्ता सिचाई, विद्युत सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं