अहरौरा पुलिस की निष्क्रियता से सार्वजनिक रास्ते पर आधे से अधिक अवैध निर्माण पूरा

अहरौरा पुलिस की निष्क्रियता से सार्वजनिक रास्ते पर आधे से अधिक अवैध निर्माण पूरा

सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई न होने से बढ़ा अतिक्रमण

मिर्जापुर। जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेखवा में सार्वजनिक आम रास्ते पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामदेव ने प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया है कि पड़ोसी शिवराम तथा उनके पुत्र सुनील और सुजीत द्वारा लोहे का गार्डर लगाकर सार्वजनिक मार्ग पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न होने की आशंका है।

पीड़ित के अनुसार विरोध के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया। थाना अहरौरा में शिकायत के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उपजिलाधिकारी चुनार को प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर लेखपाल भरत लाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण की पुष्टि करते हुए संबंधित पक्षों को निर्माण रोकने की चेतावनी दी। जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी और थाना अहरौरा को भेज दी गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद पुलिस द्वारा निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया, जिसके चलते निर्माण का आधे से अधिक हिस्सा पूरा कर लिया गया है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने, अवैध निर्माण हटवाने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें