एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में 6वें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस वीक 2026 का शुभारंभ*

*एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में 6वें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस वीक 2026 का शुभारंभ*

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, चुनार द्वारा 6वें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस वीक 2026 के अंतर्गत फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (पीवीपीआई) एवं एडीआर मॉनिटरिंग सेंटर, आईएमएस-बीएचयू, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में फार्म.डी., डी.फार्मा. एवं बी.फार्मा. के छात्रों हेतु 9वीं राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की थीम “फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना” रही।
प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री की अध्यक्षता एवं फैकल्टी सदस्य डॉ. दीपेंदु व डॉ प्रेरणा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्री अवधेश यादव, फार्माकोविजिलेंस एसोसिएट, एडीआर मॉनिटरिंग सेंटर, आईएमएस-बीएचयू, वाराणसी एवं श्री सेंथिल कुमार, प्रभारी अधिकारी, औषधालय एवं फार्मेसी सेवाएं, एमपीएमएमसीसी, बीएचयू ने विद्यार्थियों को फार्माकोविजिलेंस, प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया की निगरानी तथा दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम में दवा संबंधी त्रुटि पहचान चुनौती एवं चिकित्सकीय पर्चे के प्रबंधन संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्रों द्वारा तैयार पोस्टर एवं मॉडलों का अवलोकन किया गया। फार्म.डी. द्वितीय वर्ष एवं बी.फार्मा. प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा फार्माकोविजिलेंस एवं औषधि सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुरेश सिंह, गुणवत्ता प्रमुख, बीएएमएस, एमएचए, एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी एवं श्री कृष्णा सिंह पाल, बी.फार्मा., फार्म.डी. प्रशिक्षु, बीएचयू की विशेष उपस्थिति रही। फैकल्टी सदस्यों राममनोहर यादव, योगेश शर्मा, संजय चौरसिया, रविकांत पाण्डेय, डॉ. आशीष मिश्रा, दीक्षा अग्रहरी, पल्लवी सोनकर, प्रियंका सिंह, सीधी जायसवाल, भूमिका दुबे, बब्बू सिंह गुज्जर एवं अनुराधा साही की देखरेख में विभिन्न गतिविधियां संपन्न हुईं।
कार्यक्रम में लगभग 250 छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में प्रतिभागिता की। सेमिनार के अंत में छात्रों ने विशेषज्ञों से संवाद कर फार्माकोविजिलेंस एवं औषधि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया।
फार्माकोविजिलेंस वीक के सफल आयोजन की सराहना करते हुए एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने समस्त छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर बल दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें