एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में 4th नेशनल cGMP डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में 4th नेशनल cGMP डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*दवा निर्माण में गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन पर दिया गया जोर*

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, समसपुर, चुनार में एपेक्स चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण एवं प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री के नेतृत्व में चौथा राष्ट्रीय करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (cGMP) दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फार्मास्युटिकल क्षेत्र में दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षित निर्माण प्रक्रिया तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहम्मद जलालुद्दीन, प्रोफेसर फार्मास्यूटिक्स विभाग, डॉ. योगेश शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर फार्माकोलॉजी विभाग तथा संजय चौरसिया, असिस्टेंट प्रोफेसर फार्मास्यूटिक्स विभाग ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से cGMP के विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी साझा की। उन्होंने दवा निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण, निर्धारित मानकों के अनुपालन, सुरक्षित औषधि उत्पादन तथा मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में cGMP की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने बताया कि औषधि निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करना आवश्यक है। इससे दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावकारिता बनाए रखने में सहायता मिलती है। फार्मेसी के विद्यार्थियों के लिए cGMP की जानकारी औद्योगिक कार्यप्रणाली को समझने तथा भविष्य में फार्मास्युटिकल क्षेत्र की व्यावसायिक जिम्मेदारियों के लिए तैयार होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने विद्यार्थियों को औषधि निर्माण की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा एवं फार्मास्युटिकल उद्योग में पेशेवर जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं से परिचित कराने में सहायक हैं। कार्यक्रम के अंत में फैकल्टी सदस्य डॉ. अभय कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें