एस.एन. पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यालय की छात्रा रही जिला टॉपर

एस.एन. पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

मिर्जापुर। मुजफ्फरगंज स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रत्येक छात्र ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए और सभी छात्र टॉपर सूची में शामिल रहे।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र सिंह, डायरेक्टर संध्या सिंह तथा प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह परिणाम उसी का प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

डायरेक्टर संध्या सिंह ने छात्रों के समर्पण और लगन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के निरंतर प्रयासों से यह शानदार परिणाम संभव हो सका है।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी छात्र इसी तरह विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।

तो वही sn पब्लिक स्कूल लोहदी ब्रांच की 12वीं की छात्रा तान्या केसरी ने मिर्जापुर जिला टॉप करके एक नई पहचान प्राप्त की है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें