LogIQids में डैफोडिल्स के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अनुग्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान

LogIQids में डैफोडिल्स के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अनुग्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान

मिर्जापुर। Daffodils Public School, लोहिया तालाब के छात्रों ने LogIQids Final Result 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

कक्षा 1 की छात्रा अनुग्या सोनकर ने 23,024 प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्कूल रैंक-1 तथा अंतरराष्ट्रीय रैंक-4 हासिल की। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, तार्किक क्षमता और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।

कक्षा 2 के छात्र तेजस ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

विद्यालय की निर्देशिका अपराजिता सिंह एवं निर्देशक अमरदीप सिंह ने दोनों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LogIQids एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की तार्किक क्षमता और समस्या समाधान प्रतियोगिता है, जिसमें दुनिया भर के लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं।
LogIQids में डैफोडिल्स के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अनुग्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें