गुरु पूर्णिमा से पहले सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम पहुंचे डीएम

गुरु पूर्णिमा से पहले सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मीरजापुर, 18 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को आश्रम का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आश्रम परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल तथा यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी तथा चिकित्सा एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें