गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चार वारंटी भी दबोचे गए

गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चार वारंटी भी दबोचे गए

मिर्जापुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जापुर पुलिस को शनिवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने चार वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने थाना विंध्याचल में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अजय बिंद निवासी बरईपुर राजापुर, थाना कोतवाली देहात को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

इसके अलावा थाना कोतवाली शहर, कोतवाली देहात, लालगंज और जमालपुर पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

वहीं जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत 32 व्यक्तियों का चालान किया। सबसे अधिक आठ व्यक्तियों का चालान मड़िहान थाना क्षेत्र में किया गया, जबकि जमालपुर में सात और चुनार में छह व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें