
चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग और पंजीकरण की महत्वपूर्ण जानकारी जारी
IRCTC HeliYatra पोर्टल
देहरादून। उत्तराखंड में संचालित चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग और पंजीकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जारी की गई है। हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल अधिकृत IRCTC HeliYatra पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या एजेंट के माध्यम से बुकिंग न करें। 
यात्रियों की सुविधा के लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर +91-8394833833 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर “Yatra” संदेश भेजकर श्रद्धालु पंजीकरण, यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चारधाम यात्रा पर प्रस्थान से पहले सभी आवश्यक पंजीकरण प्रक्रियाएं पूरी कर लें और केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।














