छात्रा को भगाने की साजिश विफल, बहनोई समेत तीन युवक गिरफ्तार

बहनोई समेत तीन युवक गिरफ्तार, कॉलेज छात्रा को भगाने का आरोप

मीरजापुर, 23 अप्रैल 2026 थाना राजगढ़ क्षेत्र में स्थित कृषक डिग्री कॉलेज की एक छात्रा को उसके बहनोई द्वारा साथियों के साथ मिलकर भगाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कुमार निवासी बारी महेवां थाना करमा जनपद सोनभद्र, विकास पाण्डेय निवासी उचकादई थाना करमा जनपद सोनभद्र तथा निशान्त त्रिपाठी निवासी उचकादई थाना करमा जनपद सोनभद्र शामिल हैं।

घटना के संबंध में थाना राजगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 58/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें