जिला अस्पताल परिसर से साइकिल चोरी, इलाज कराने आई युवती परेशान

जिला अस्पताल परिसर से साइकिल चोरी, इलाज कराने आई युवती परेशान

संवाददाता, मिर्जापुर

मिर्जापुर के मंडली जिला चिकित्सालय परिसर में साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। इलाज कराने आई रिंकी नामक युवती की साइकिल अस्पताल के इमरजेंसी गेट के सामने से गायब हो गई, जिससे वह और उसका परिवार परेशान हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेढ़वा पोस्ट अमोई निवासी रिंकी कुमारी पुत्री घनश्याम 24 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे इलाज कराने जिला चिकित्सालय पहुंची थी। उसने अपनी साइकिल इमरजेंसी गेट के सामने ताला लगाकर खड़ी कर दी और डॉक्टर को दिखाने चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद जब वह वापस लौटी तो उसकी साइकिल वहां से गायब थी।

काफी देर तक आसपास तलाश करने के बावजूद साइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। घटना से परेशान रिंकी कुमारी और उसके परिजनों ने चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

रिंकी के पिता घनश्याम ने बताया कि वे सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज और दवा के लाभ के लिए आए थे, लेकिन यहां उनकी साइकिल ही चोरी हो गई। उन्होंने कहा कि थोड़ी बचत के चक्कर में उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

परिजनों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें