बैंक सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने किया अदलहाट शाखा का आकस्मिक निरीक्षण

बैंक सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने किया अदलहाट शाखा का आकस्मिक निरीक्षण

मिर्जापुर, 9 सितंबर 2026 जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मिर्जापुर के बैंक सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने बुधवार को अपराह्न बैंक की अदलहाट शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तथा सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से निर्धारित समय पर बैंक पहुंचने के निर्देश दिए।

बैंक सभापति ने शाखा के कर्मचारियों को बैंक में आने वाले सम्मानित ग्राहकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने तथा उनके कार्यों का त्वरित गति से निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और उनके कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

डॉ. पटेल ने बैंक मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा की और संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मुख्यालय से प्राप्त सभी निर्देशों एवं लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाए।

उन्होंने शाखा की कार्यप्रणाली में समयबद्धता, अनुशासन और ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें