
स्काउट एंड गाइड विद्यार्थियों ने गर्मी में पहुंचाई राहत
दिनांक 16 मई 2026 को डैफोडिल्स पब्लिक School, नरघाट शाखा के स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों ने भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को शीतल पेय वितरित कर सेवा, सहयोग और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। 
इस सराहनीय पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई और समाज सेवा के प्रति अपनी संवेदनशीलता, सहयोग भावना एवं समर्पण का परिचय दिया। विद्यार्थियों का यह प्रयास न केवल दूसरों की सहायता करने की प्रेरणा देता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करता है। 















