
मिर्जापुर : चकबंदी लेखपाल पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी कार्यालय के सामने की कार्रवाई, मचा हड़कंप
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद चकबंदी कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम ने लालगंज थाना क्षेत्र स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने लेखपाल को पांच हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम गिरफ्तार लेखपाल को अपने साथ ले गई और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















