मिर्जापुर ट्रैफिक पुलिस को राहत, एसपी ने वितरित किए एसी हेलमेट

भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस को राहत, एसपी ने वितरित किए एसी हेलमेट व सुरक्षा उपकरण

मीरजापुर। भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में टेम्प्रेचर कंट्रोल डिवाइस (एसी हेलमेट), छाता, पानी की बोतल, सेफ्टी गॉगल्स आदि का वितरण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तेज धूप और अत्यधिक गर्मी में यातायात पुलिसकर्मी लगातार सड़क पर रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में एसी हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरण उन्हें गर्मी से राहत देने के साथ ड्यूटी के दौरान कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होंगे।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यातायात पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराना तथा जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) कनिष्क आर. जामकर, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात गायत्री यादव, यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें