मिर्जापुर पुलिस कार्यालय पहुंचे आगंतुकों को बांटे गए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस कार्यालय पहुंचे आगंतुकों को बांटे गए पौधे, एसपी ने किया वृक्षारोपण के लिए प्रेरित

मीरजापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के लिए पहुंचे आगंतुकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक-एक पौधा वितरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पौधे न केवल प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी माध्यम हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल करने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें