मिर्जापुर में शिक्षा जगत की बड़ी उपलब्धि, डॉ. शिवानी कौशिक को ‘शिरोमणि सम्मान 2026

डॉ. शिवानी कौशिक को ‘शिरोमणि सम्मान 2026’ से सम्मानित, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना

मिर्जापुर। डॉ. शिवानी कौशिक, प्रधानाचार्या सेठ द्वारका प्रसाद बजाज विद्यालय को एक प्रतिष्ठित अखबार द्वारा ‘शिरोमणि सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. कौशिक के नेतृत्व में विद्यालय लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है और एक सशक्त व प्रेरणादायी शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। यहां न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता पर जोर दिया जाता है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों को भी प्राथमिकता दी जाती है।

यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है, जो सामूहिक मेहनत, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का परिणाम है। इस अवसर पर अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर और पवन कुमार गंगवार, जिलाधिकारी मिर्जापुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने डॉ. शिवानी कौशिक को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें