मड़िहान क्षेत्र के ग्राम रामपुर में ट्रक और बाइक सवार की टक्कर में तीन की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

मिर्जापुर, 18 अप्रैल 2026 थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम रामपुर में शनिवार रात करीब 8 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि मोटरसाइकिल (UP64 V 9174) पर सवार वीरेंद्र कुमार (35), विजय कुमार (38) और राजेश (41) मिर्जापुर से मड़िहान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक (UP70 CT 3832) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना के बाद मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें