मिर्जापुर में 20 अप्रैल से जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू

20 अप्रैल से जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू, SDM सदर की निगरानी में होगा कार्यक्रम

मीरजापुर, 18 अप्रैल 2026— जनगणना 2027 को लेकर तहसील सदर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल से शुरू होगा, जिसके लिए विभिन्न विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। यह पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम SDM सदर की निगरानी में संचालित किया जाएगा।

तहसील सदर ग्रामीण चार्ज के अंतर्गत सावित्री बालिका इंटर कॉलेज जमुनहिया (मेडिकल कॉलेज के पास) एवं गुरुनानक इंटर कॉलेज, आवास विकास कॉलोनी में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। तहसीलदार सदर विशाल शर्मा के निर्देशन में फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होगा।

वहीं नगर पालिका मीरजापुर एवं नगर पंचायत कछवा चार्ज के लिए विशाल इंटर कॉलेज भरूहना (पटेल चौक के दक्षिण) को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। यहां संबंधित चार्ज अधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों द्वारा, SDM सदर के पर्यवेक्षण में, प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें