मिर्जापुर में10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

मीरजापुर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जिगना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 264 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर सीज कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने थाना क्षेत्र के भिलगौर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार कुलदीप सिंह (35) पुत्र श्रीजीत सिंह निवासी ग्राम गौरा, थाना जिगना को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरे में रखा 10 किलो 264 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजा को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना जिगना में मुकदमा अपराध संख्या 142/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी 63 एएम 6951 को भी 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामआशीष सिंह एवं थाना जिगना पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें