मीरजापुर बाईपास निर्माण की राह हुई आसान

देवापुर से भटौली सेतु तक मीरजापुर बाईपास निर्माण को किसानों की सहमति, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में देवापुर (एनएच-35) से भटौली सेतु को जोड़ने के लिए प्रस्तावित मीरजापुर बाईपास मार्ग निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मार्ग निर्माण से प्रभावित किसानों के साथ भूमि क्रय एवं मुआवजा निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रस्तावित बाईपास मार्ग निर्माण के लिए प्रभावित सात गांवों—दुल्लहपुर, भुईली पांडेय, भुईली दूबे, माधोपुर, शिवमऊ, बैदौली खुर्द और जौसरा—के किसानों को आमंत्रित किया गया था। जिलाधिकारी ने किसानों को हेक्टेयरवार मुआवजे की विस्तृत जानकारी दी और आपसी सहमति के आधार पर भूमि क्रय की प्रक्रिया समझाई।

बैठक के दौरान किसानों ने भूमि क्रय के संबंध में अपनी सहमति प्रदान की, जिससे बाईपास निर्माण परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अजय कुमार सिंह, भूमि अध्याप्ति अधिकारी गुलाब चंद, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार सहित विभागीय सहायक एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें