
प्रधानमंत्री की अपील का असर: मिर्जापुर में जिला उद्यान अधिकारी साइकिल से पहुंचे कार्यालय
डीजल-पेट्रोल बचाने को जिला उद्यान अधिकारी ने अपनाई साइकिल
मिर्जापुर। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा डीजल-पेट्रोल की बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई अपील का असर अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। मिर्जापुर में जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने सरकारी वाहन का उपयोग छोड़ साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
जिला उद्यान अधिकारी की इस पहल की कर्मचारियों और आम नागरिकों ने सराहना की। उनका यह कदम न केवल ईंधन की बचत की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देने वाला संदेश देता है। अधिकारियों की ऐसी पहल से आम लोगों को भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिल रही है।












