विंध्याचल के पक्का घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु की पैंट गायब

विंध्याचल के पक्का घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु की पैंट गायब

विंध्याचल। माता जी की मूर्ति खरीदने के लिए चुनार आए पिंटू केशरवानी निवासी कोशमैबी जिला विंध्याचल दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन से पहले वह पक्का घाट पर गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान घाट पर रखी उनकी पैंट गायब हो गई।

पीड़ित के मुताबिक पैंट में मोबाइल फोन, दवाइयां और करीब 25 हजार रुपये मूल्य का सामान रखा था। पैंट गायब होने के बाद वह काफी परेशान नजर आए और घाट पर काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे।

पिंटू केशरवानी ने बताया कि वह चुनार से माता जी की मूर्ति खरीदने आए थे और इसके बाद विंध्याचल दर्शन के लिए पक्का घाट पहुंचे थे। गंगा स्नान के दौरान उनकी पैंट गायब हो गई, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें