शास्त्री ब्रिज से गंगा में कूदी किशोरी, नाविकों की सूझबूझ से बची जान

शास्त्री ब्रिज से गंगा में कूदी किशोरी, नाविकों की सूझबूझ से बची जान

मिर्जापुर। शास्त्री ब्रिज से रविवार को लगभग 17 वर्षीय एक किशोरी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना से पुल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास मौजूद नाविकों और मछुआरों ने बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल नदी में उतरकर किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी को नदी से निकालने के दौरान उसे मामूली चोटें भी आईं। बचाव अभियान में सुजीत निषाद, अर्जुन निषाद और आकाश निषाद सहित अन्य नाविकों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद किशोरी की जान बचा ली।

पूछताछ में किशोरी ने अपना निवास इनार गांव बताया। प्राथमिक पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चिल्ह थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा किशोरी के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें