सांप के काटने से गंभीर स्थिति में भर्ती लगभग 11 वर्षीय बालक सफल उपचार के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज*

*एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, चुनार में सर्पदंश के गंभीर मरीज का सफल उपचार*

*

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, चुनार में प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की संरक्षता में सांप के काटने से गंभीर स्थिति में भर्ती लगभग 11 वर्षीय बालक का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। बालक का उपचार जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अंकुश प्रकाश एवं क्रिटिकल केयर, एनेस्थीसिया एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा के नेतृत्व में किया गया। उपचार के बाद बालक को आज पूर्णतः स्वस्थ एवं स्थिर अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

समय पर उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सतत निगरानी एवं मेडिकल टीम के अथक प्रयासों से मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ। पूरी आईसीयू एवं नर्सिंग टीम ने मरीज की निरंतर निगरानी, उपचार एवं देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वस्थ होने के बाद बालक अपने परिवार के साथ सकुशल घर लौट गया।

यह सफलता एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की त्वरित उपचार व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं, अत्याधुनिक गहन चिकित्सा सुविधाओं एवं समर्पित मेडिकल टीम के उत्कृष्ट समन्वय और सेवा भावना का प्रमाण है। गंभीर मरीजों के उपचार में तत्पर सुरक्षित, विशेषज्ञ एवं समर्पित चिकित्सा सेवा 24 घंटे उपलब्ध।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें