
*जनपद न्यायालय मिर्जापुर में दुकान संख्या-08 (साइकिल स्टैंड) की 6 माह के लिए नीलामी, 30 सितंबर को होगी खुली बोली*
मीरजापुर 20 सितम्बर 2026- आसिफ इकबाल रिजवी अध्यक्ष, नीलामी समिति अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या-06 जनपद न्यायालय मिर्जापुर ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि जनपद न्यायालय मिर्जापुर के परिसर में स्थित दुकान संख्या-08 साइकिल स्टैंड की नीलामी वर्ष 2026-27 की शेष अवधि अंतिम 6 माह हेतु योजित किया जाता है। दुकान संख्या-08, साइकिल स्टैंड की न्यूनतम
धरोहर धनराशि ₹10000, रिजर्व बिड की धनराशि 46750 रुपए एवं अवधि 01 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक 06 माह के लिए होगी। दुकान की नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभा किए जाने हेतु इच्छुक व्यक्ति धरोहर धनराशि रुपया 10000/- नगद में प्रार्थना पत्र दिनांक 24.09.2026 के प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 29.09.2026 को शाम 4:00 बजे तक नजारत अनुभाग में जमा कर सकते हैं।
खुली बोली की कार्यवाही नियमानुसार दिनांक 30 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे जनपद न्यायालय मिर्जापुर स्थित मीटिंग हॉल में होगी। नीलामी प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी हेतु केंद्रीय नाजिर जनपद न्यायालय मिर्जापुर से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान प्राप्त की जा सकती है।
जनपद न्यायाधीश मिर्जापुर को किसी भी बोली को बिना कोई कारण बताएं निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा।











